{"_id":"615b48428ebc3e628f6cd601","slug":"fathepur-news-accused-of-cheating-money-in-the-name-of-getting-job-fatehpur-news-knp6563162126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए ठगने का आरोप
विज्ञापन
बिंदकी। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से एक लाख 80 हजार की रुपये की ठगी हो गई। दो साल तक नौकरी नहीं लगी तो युवक ने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने रुपये देने से भी मना कर दिया। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली के खिदिरपुर गांव निवासी राजन ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरीगवां के एक युवक ने दो साल पहले स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। जब नौकरी नहीं लगी, तो उसने रुपये मांगे, आरोपी ने पैसा नहीं लौटाया।
आरोपी ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।