फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,50 cows are closed in primary school for 48 hours

48 घंटे से प्राथमिक स्कूल में बंद है 50 गोवंश

Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,50 cows are closed in primary school for 48 hours
बेसड़ी स्कूल में बंद अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/असोथर। अन्ना मवेशियों से आजिज आकर बेसड़ी गांव के ग्रामीणों ने एक झुंड मवेशियों को घेर कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। प्राथमिक स्कूल में करीब 50 गोवंश दो दिन से बंद है। 48 घंटे बीतने के बाद न तो किसी ग्रामीण ने चारा पानी की सुधि ली और न ही प्रशासन इन पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों को रखने के लिए बनाए गए गोशाला भी किसानों को राहत नहीं दिला पाए। अभी भी झुंड बनाकर अन्ना गोवंश खेतों में घूम रहे हैं। फसलों में हरियाली आते ही अन्ना मवेशी चट करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

बढ़ते अन्ना मवेशियों के झुंड से किसान आजिज आ चुके हैं। शनिवार शाम गेहूं की फसल में चर रहे करीब 50 मवेशियों को किसानों ने इकट्ठा कर बेसड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल में सभी को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल परिसर में बंद गोवंश कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। दो दिन से बंद गोवंशों को चारा भी नहीं मिला। भूख से गोवंश व्याकुल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अन्ना गोवंश फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
इनसे फसलों को बचाने के लिए रात दिन खेत में रहना पड़ता है। फिर भी अन्ना मवेशी फसलों को चट कर देते हैं। वहीं प्रधान आदित्य कुमार का कहना है कि स्कूल में गोवंशो को बंद करने की सूचना मिली है। डीएम से मिलकर इनको गोशाला में शिफ्ट कराने की मांग की जाएगी।

गोवंशों को स्कूल में बंद किए जाने की सूचना नहीं है। सुबह कर्मचारियों को भेज कर दिखवाया जाएगा। अगर गोवंश बंद हैं, तो उन्हें चारा-पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गोवंशों को किसी गोशाला में शिफ्ट कराया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार, बीडीओ असोथर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed