{"_id":"6182ceffd91e7036066aa0ea","slug":"fathepur-news-40-lakh-crackers-sold-in-48-hours-fatehpur-news-knp662022533","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में ही बिक गए 40 लाख के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में ही बिक गए 40 लाख के पटाखे
विज्ञापन
खागा। दिवाली पर दो दिन के अंदर करीब 40 लाख रुपये के पटाखे बिक गए हैं। ग्राहक जमकर पटाखे खरीद रहे है। पटाखों की थोक बिक्री सप्ताह भर से दुकानदार कर रहे हैं।
कस्बे के जीटी रोड स्थित लक्ष्मी राइसमिल के मैदान में करीब 35 पटाखे की दुकान लगी हैं। इन सभी को तीन दिन की बिक्री करने की अनुमति एसडीएम ने दी है।
पटाखा विक्रेता अंसार, विमल, हिमांशू ने बताया कि ग्राहक लैला मजनू, अशोक, सीकू, महताब और राकेट ज्यादा खरीद रहे हैं। बताया कि पटाखों की बिक्री सप्ताह भर से चल रही है और अब तक एक करोड़ से अधिक का व्यापार हो चुका है।
एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने बुधवार को दुकानों का निरीक्षण किया और सभी के अनुमति पत्रों की जांच की। इसके साथ ही दुकानों में रखे फायर उपकरण व आग बुझाने के अन्य साधनों की जांच की। मैदान में एक दमकल गाड़ी व चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।