{"_id":"61dc6f4d54d86d2b1b35f6fb","slug":"fathepur-news-2635-metric-ton-urea-will-arrive-today-fatehpur-news-knp67450952","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी रैक प्वाइंट पर 2635 मीट्रिक टन यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी रैक प्वाइंट पर 2635 मीट्रिक टन यूरिया
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के किसानों को अब एक साथ यूरिया की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए इफ्को के मुंद्रापोर्ट गुजरात प्लांट से 2635 मीट्रिक टन यूरिया जिले को भेजी है। मंगलवार को रेलवे रैक प्वाइंट से पीसीएफ गोदाम और डिमांड वाली समितियों में यूूरिया भेजी जाएगी। 80 फीसदी यूरिया को सहकारी समितियों और 20 फीसदी अन्य बिक्री केंद्रों को आवंटित होगी।
चार दिन लगातार बारिश के बाद गेहूं और आलू की फसल में किसानों को यूरिया की जरूरत पड़ेगी। किसानों को आसानी से यूरिया मिल सके। इसके लिए डीएम के निर्देश पर यूरिया का आवंटन पहले से कर दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि 2100 मीट्रिक टन यूरिया राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से संचालित समितियों को दी जाएगी। पीसीएफ कृषक सेवा केंद्रों को 70 मीट्रिक टन, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार को 135 मीट्रिक टन, जिला सहकारी संघ को 100 मीट्रिक टन, इफ्को किसान सेवा केंद्र बिंदकी को 40 मीट्रिक टन, यूपी एग्रो को 50 मीट्रिक टन, औद्यानिक समितियों को 40 मीट्रिक टन और आईएफएफडीसी, एग्री जंक्शन और एफपीओ को 100 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डिमांड वाले बिक्री केंद्रों व सहकारी समितियों में रैक प्वाइंट से खाद भेजी जाएगी।