फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,25 thousand cheated on the pretext of depositing loan

ट्रैक्टर का लोन जमा कराने के बहाने किसान से 25 हजार ठगे

Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,25 thousand cheated on the pretext of depositing loan
फतेहपुर। निजी बैंक का मैनेजर बनकर ट्रैक्टर ऋण की किस्त के बहाने बदमाशों ने किसान से 25 हजार की ठगी कर ली। जब जमा किए रुपयों की रसीद किसान बैंक लेने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी बबलू कुमार का ट्रैक्टर एक निजी बैंक से ऋण पर है उनके मोबाइल पर 25 सितंबर को एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया और ट्रैक्टर का किस्त जमा कराने की बात की।
विज्ञापन

उसने बकाया ऋण 25 हजार रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाया, तो किसान ने बाद में जमा करने की बात कही। इस पर उसने किसान से गांव आकर ट्रैक्टर ले जाने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आत्म सम्मान बनाए रखने के लिए रुपये देने की बात कही, तो मैनेजर ने फोन पे का नंबर उसे दिया। उस नंबर पर उसने 25 हजार रुपये भेज दिए। रसीद मांगने पर कार्यालय लेकर जाने की बात कही, वह दो दिन बाद रसीद लेने पहुंचा।

जहां पता चला की कार्यालय से कोई फोन नहीं किया गया। उसने फोन करने वाले नंबर पर कॉल की। उसने दो हजार रुपये और मांगे, फिर रुपये लौटाने की बात कही। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed