{"_id":"61e40adf8e9a903be16462e0","slug":"fathepur-news-20-rebels-sued-in-adampur-uproar-fatehpur-news-knp6755639114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर बवाल में बीस पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर बवाल में बीस पर एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में जमीन विवाद पर बवाल के मामले में पुलिस ने 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इन सभी को पाबंद करने की कार्रवाई की है।
आदमपुर गांव के 13 जनवरी को पुलिस सीमांकन के बाद गांव के पवन तिवारी और उसके पिता शिवशोभन तिवारी को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी।
इस दौरान लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, बांके से पिता-पुत्र पर ग्रामीणों ने हमला किया था। पुलिस और लेखपाल पर भी पथराव किया गया था। मामले में पुलिस ने केशन कुमार, सुुनील, कमलेश, गुलाब, मनोज, रज्जन, शिवम , राजेश, भूरा, कंधई, जगतपाल, बाबूलाल, अर्जुन, रामविशाल, जगन्नाथ, रामप्रसाद, रामसजीवन, सुमन, जवाहर, हजारी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में 20 लोगों पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सभी को पाबंद किया गया है।