फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,20 lakh fine on four section operators

अवैध खनन में चार खंड संचालकों को 20 लाख का जुर्माना

Sun, 30 Jan 2022 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,20 lakh fine on four section operators
फतेहपुर। अवैध मौरंग खनन के मामले मेें चार खंड संचालकों पर खनिज विभाग ने 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में खंड संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायत पर 24 जनवरी को खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने अढ़ावल कंपोजिट-टू के मौरंग खंडों पर छापा मारा था। अढ़ावल कंपोजिट खंड एक के संचालक आलोक मिश्रा, अढ़ावल खंड ए वन की फर्म अनंता दृष्टि मल्टी वेंचर्स एलएलपी, अढ़ावल खंड पांच की फर्म लाइम लाइट डीलर, खंड दो की फर्म प्रज्ञासन बिजनेस को पांच-पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

खंड दो में 697 घनमीटर का अवैध खनन पाया गया है। फर्म प्रज्ञासन को नोटिस जारी किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच में खंड एक और खंड पांच में जलस्तर से खनन पाया गया। इसके अलावा अढ़ावल खंड एक और खंड दो में कैमरे संचालित नहीं मिले थे। इसके नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग में आठ ट्रकों का चालान
फतेहपुर। खनिज विभाग की टीम ने रविवार को ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। जेल मार्ग पर पांच ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। कल्यानपुर बड़ौरी टोल प्लाजा पर तीन ट्रकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed