{"_id":"61ae576f90a3b629801910b7","slug":"fathepur-news-15-kisan-fund-will-start-reaching-accounts-from-december-fatehpur-news-knp6679710170","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से खातों में पहुंचने लगेगी किसान निधि की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर से खातों में पहुंचने लगेगी किसान निधि की किस्त
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त 15 दिसंबर से खातों में पहुंचने लगेगी। कुल 3.27 लाख किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये पहुंचेंगे। इनमें वह 17340 किसान भी शामिल हैं जिन्हें तकनीकी कारणों से अब तक योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।
कृषि विभाग में जिले के चार लाख दो हजार किसान पंजीकृत हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की नौंवी किस्त में तीन लाख 35 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे गए थे। 15 दिसंबर से 10वीं किस्त भेजी जाएगी। अब कृषि विभाग ने पंजीकृत किसानों की सूची को छांटना शुरू कर दिया है।
इस साल की तीसरी किस्त लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने के लिए विभाग तेजी से काम में जुटा है। कृषि विभाग के जेई संदीप राज ने बताया कि जिन किसानों के पंजीकरण में नाम गलत हैं, उनके आवेदन जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। वह कृषि भवन में आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी व मोबाइल नंबर जमा करा दें।