{"_id":"61bb8b6a64c21e477c74a7e3","slug":"fathepur-news-10-percent-new-voters-will-be-investigated-fatehpur-news-knp669806435","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 प्रतिशत बने नए मतदाता, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 प्रतिशत बने नए मतदाता, होगी जांच
विज्ञापन
खागा। नवंबर महीने में चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में चुनाव आयोग ने अधिकतम चार प्रतिशत नए मतदाताओं को सूचीबद्ध करने का मानक तय किया था।
जबकि खागा व हुसैनगंज विधानसभा में पांच प्रतिशत से लेकर 16 फीसदी तक मतदाता जोड़ दिए गए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। अब आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के फार्म की जांच होगी।
चार फीसदी से अधिक मतदाताओं की सूची के अनुसार ओजहापुर में 16.62, मेहदौली में 12.05, मोहिउद्दीनपुर में 10.59, असनी में 9.76, सादिकाबाद में 8.58, सिठौरा में 7.63 प्रतिशत मतदाता वृद्धि की गई है।
इनके अलावा अन्य गांवों में पांच प्रतिशत या इससे ज्यादा मतदाता ही बढ़े हैं। हुसैनगंज विधानसभा में करीब 11500 और खागा में 13580 नए मतदाता बनाए गए हैं।
तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि बढ़े हुए 25 फीसदी मतदाताओं के प्रारूप छह फार्म की जांच होगी। यह फार्म एडीएम के यहां भेजे जा रहे हैं। एडीएम अपने स्तर से इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
पता किया जाएगा कि जिन मतदाताओं ने नाम शामिल कराया है। उन्होंने अभी तक मतदाता सूची में नाम क्यों नहीं जुड़वाया था। अभी तक वह लोग कहां थे। किन कारणों से उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ सका। इन सवालों के जवाब तलाशकर रिपोर्ट आगे बढ़ाई जाएगी।