{"_id":"6183ba625cbafb0e021bc4c6","slug":"fathepur-news-1-70-lakh-grabbed-from-haryana-woman-fatehpur-news-knp6621696173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की महिला के 1.70 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की महिला के 1.70 लाख हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। हरियाणा की महिला को झांसा देकर बिलंदा के एक युवक ने एक लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हरियाणा कुरुक्षेत्र जिला थनेश्वर थाने के पटीमाला बैंक कालोनी निवासी दयाराम की तनु ने थरियांव थाने में रामकिशुन निवासी बिलंदा के खिलाफ एक लाख 70 हजार रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसने तहरीर में बताया कि वह 2018 में बहनोई के परिवार के साथ करनाल शहर में रहती थी। रामकिशुन बहनोई का का रिश्तेदार है और वह काम के सिलसिले में बहनोई के घर पर किराये पर रहता था।
वहीं रामकिशुन से उसकी जान पहचान हो गई थी। उसने व्यापार का झांसा देकर उधार एक लाख रुपये लिए थे। कुछ दिनों बाद वह रामकिशुन के साथ बिलंदा आ गई थी।
इस दौरान शादी का झांसा देकर रामकिशुन ने उससे दो सोने की चेन ले ली। जिन्हें 70 हजार में बेच दिया। इसके बाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने लगा।
उसे शादी की बात करने पर आरोपी टरकाता रहा। इसबीच उसने शादी कर ली। अब रामकिशुन उसके रुपये नहीं लौटा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।