{"_id":"60e195028ebc3e91071e2faf","slug":"fatehpur-took-officers-hostage-and-surrounded-the-sub-center-threatened-to-kill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को दौड़ाया, उपकेंद्र घेर अफसरों को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को दौड़ाया, उपकेंद्र घेर अफसरों को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी
Sun, 04 Jul 2021 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Jul 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के बिंदकी में चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए टीम के साथ चांदपुर गांव पहुंचे बिजली विभाग के जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एसडीओ बिंदकी ने चांदपुर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले जा चुके थे। एसडीओ ने तहरीर दी है।
शनिवार को चांदपुर गांव में विद्युत विभाग के जेई दीपेश कुमार, विजिलेंस इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह टीम के साथ राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने पहुंचे थे। गांव में सतवंत सिंह, कृष्ण मुरारी, रामचंद्र आदि का बिल बकाया होने पर टीम ने दो माह पहले उनका कनेक्शन काट दिया था।

लेकिन बिना बिल जमा किए इन लोगों ने कनेक्शन जोड़ लिया। टीम ने शनिवार को जब इनका कनेक्शन दोबारा काटने का प्रयास किया तो यह लोग अपने साथी रामशंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फूल सिंह, रज्जन सिंह, राहुल कुमार के साथ आ धमके। आते ही इन लोगों ने गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने टीम को गांव से दौड़ा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र चांदपुर का घेराव किया और यहां मौजूद जेई और विजिलेंस इंस्पेक्टर को बंधक बना लिया। कर्मचारी मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी जब एसडीओ प्रशांत शुक्ला को हुई तो उन्होंने पुलिस से घटना की सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। एसडीओ की ओर से तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।