फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,panchayat chunav

आरक्षण पर आपत्ति का आखिरी मौका सोमवार तक

Sat, 06 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news,panchayat chunav
फतेहपुर। पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर अभी तक गहमागहमी बनी हुई है। बड़े पैमाने पर सीटें बदल जाने से नेताओं के सालों पुराने समीकरणों बिगड़ गया है। सीट चाहे ग्राम पंचायत की हों, क्षेत्र पंचायत की या फिर जिला पंचायत की हों, आपत्तियां सभी पर आ रही हैं।
विज्ञापन

जिलेभर से पिछले तीन दिनों में 478 आपत्तियां आ चुकी हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आखिरी दिन सोमवार है। इसके बाद इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार को ग्राम प्रधानों की सीटों पर 171, जिला पंचायत के आरक्षण पर 11 और क्षेत्र पंचायतों के आरक्षण पर चार आपत्तियां आईं। इस तरह दिनभर में कुल 191 आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को ग्राम प्रधान की 150 और जिला पंचायत की 20 शिकायतें आई थीं। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम प्रधान की 96, जिला पंचायत की 7 और बीडीसी की चार आपत्तियां आईं थीं। इस तरह से विगत तीन दिनों में कुल 478 आपत्तियां आ चुकी हैं। आठ मार्च को आपत्तियां दर्ज कराने का आखिरी मौका होगा। इसके बाद नौ मार्च को पूरे जिले की आपत्तियों का एकत्रीकरण होगा और 10, 11 और 12 मार्च को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता वाली समिति इन आपत्तियों का निस्तारण करके 14 मार्च दिन रविवार को आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed