फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,overloading

खदानों से फिर धड़ल्ले ओवरलोडिंग चालू 33 ट्रकों का चालान

Tue, 16 Mar 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news,overloading
फतेहपुर। मौरंग खदानों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग चालू है। सोमवार रात और मंगलवार को हुई चेकिंग में 32 ट्रकों का ओवरलोडिंग में चालान किया गया, जबकि एक को सीज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सात मौरंग खंड संचालित हैं। खनन निदेशक की ओर से ओवरलोडिंग और अवैध खनन रोकने के लिए सचल दल भी गठित किए गए हैं। सब कुछ कागजों पर ही दौड़ रहा है। डीएम अपूर्वा दुबे ने पिछले हफ्ते खदान संचालकों के साथ बैठक की थी। उन्हें भी सख्त आदेश दिए थे। आदेश का असर एक दो दिन तो दिखा लेकिन फिर खदानों से ओवरलोडिंग चालू हो गई है। एआरटीओ विभाग के यात्रीकर अधिकारी जीएन मिश्रा ने सोमवार रात और मंगलवार भोर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बिंदकी क्षेत्र में आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। एक ट्रक को सीज किया। बाकी का ऑनलाइन चालान हुआ। जेल रोड और राधा नगर में चेकिंग के दौरान 25 ट्रकों का चालान किया गया है। यात्रीकर अधिकारी जीएन मिश्रा ने बताया कि ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि दो डग्गामार वैन सीज की गई हैं। 13 वैन का चालान किया गया है। डीएम से बस यूनियन की ओर से डग्गामार वाहनों की शिकायत की गई थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed