{"_id":"6137b8b68ebc3e7f4c6b580e","slug":"fatehpur-news-mission-shakti-fatehpur-news-knp6508052192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान 3.0 का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान 3.0 का आगाज
विज्ञापन
फतेहपुर। अमृत महोत्सव के तहत मिशन शक्ति अभियान 3.0 का मंगलवार को आगाज हुआ। इस दौरान शिक्षिकाओं ने स्कूटी रैली निकाली। छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्रासन हुआ।
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में खागा विधायक कृष्णा पासवान, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ सत्य प्रकाश और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले स्टेडियम से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
स्कूटी रैली कलक्ट्रेट होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। अधिकारियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान रक्षा उत्सव कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को टी-शर्ट वितरित की गई। रस्सी खींच, खो-खो, कबड्डी, कराटे, योगा और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। सीएमओ ने चिकित्सा शिविर और एआरटीओ ने ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया।