फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news, lock down

बड़े भाई व ड्राइवर संग आया दूल्हा, ब्याह ले गया दूल्हन

Fri, 01 May 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news, lock down
शादी के मंडप पर बैठे वर-वधू। - फोटो : FATEHPUR
बहुआ (फतेहपुर)। लॉकडाउन के चलते न बराती आए और न ही बैंडबाजा बजा। कानपुर से बोलेरो में दूल्हा, उसके बड़े भाई व ड्राइवर आए। एक ही घंटे में ब्याह की रस्म निपटाकर दुल्हन को उसी कार विदा करा ले गए। मामला बहुआ ब्लाक के परेठी गांव का है।
विज्ञापन

गांव में किसान धनपत का घर है। इनकी पांच बेटियों में आशा तीसरे नंबर की है। आशा की दो बड़ी बहनों का ब्याह हो चुका है। जनवरी महीने में धनपत ने आशा की गोद भराई की रस्म की थी। कानपुर के दादानगर निवासी सूरजबली पासवान के बेटे राजू से एक मई को विवाह होना तय हुआ था। लॉकडाउन ने भले ही इनके अरमानों पर पानी फेर दिया लेकिन वर और वधू की बात करें तो उन्हें यह पल सबसे अनमोल लगा। यही वजह रही कि छोटे से मंडप में आशा ने विवाह की रस्में पूरी कीं। दरअसल, लड़का और लड़की आगे की तारीख खिसकाए जाने के इरादे में नहीं थे। दोनों निकले मुहूर्त पर ही विवाह करने को अड़े थे। बरात बोलेरो से आई। घंटे भर पंडित जी के पढ़े गए श्लोकों का अनुसरण करने के बाद विवाह संपन्न हो गया। कई लोग तब समझ पाए जब विदाई का वक्त आया। दूल्हे राजू ने बताया कि वह ऐसा कर समाज को बताना चाहता है कि शादियां बिना पैसे के भी हो सकती हैं। आशा ने लॉकडाउन में हुई शादी को यादगार बताया। धनपत ने बताया कि वह गोविंदनगर थाने से चार लोगों के साथ चार पहिया वाहन से लौटने की लिखित अनुमति लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed