{"_id":"5fccd5048ebc3ecf574752cc","slug":"fatehpur-news-knp598279253","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपा की टक्कर से पिता की मौत बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपा की टक्कर से पिता की मौत बेटा घायल
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर बाइक सवार पिता पुत्र को टेंपो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर गिरे। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटे का पैर फैक्चर हो गया। बेटे के हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर में चोट नहीं आई।
चांदपुर थाना क्षेत्र के मवईधाम छत्ताडेरा निवासी बैजनाथ (60) बेटे वेद प्रकाश (24) के साथ बाइक से शहर दवा लेने आए थे। घर लौटते समय ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। तभी टेंपो ट्रक को ओवरटेक कर पहुंचा, टेंपो चालक ने सामने से ट्रैक्टर आता देखा। भिड़ंत बचाने की कोशिश में टेंपो चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। वेद प्रकाश ने बताया कि वह गुजरात में फैक्ट्री कर्मी है। उसका पैर फैक्चर हुआ है। तबीयत बिगड़ी होने की वजह से घर में रुका था। उसका भाई जगदीश शनिवार को गुजरात को रवाना हुआ है। हादसे से मां ज्ञानवती का हाल बेहाल हो गया। वेद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वह परिजनों को मोबाइल पर रो-रो कर पिता की मौत की जानकारी देता रहा। एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।