{"_id":"613a5afa8ebc3eb7343a1dcd","slug":"fatehpur-news-keshav-prasad-maurya-fatehpur-news-knp651219945","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमाचम होंगी सड़कें, गंगा-यमुना पर बनेंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमाचम होंगी सड़कें, गंगा-यमुना पर बनेंगे पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में बटन दबाकर 213 करोड़ की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 76 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार 100 परियोजनाओं को लोकार्पण भी हुआ। उपमुख्यमंत्री ने गंगा और यमुना नदी पर 408 करोड़ रुपये से दो पुल बनाने की भी घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से भिटौरा के ओमघाट आए। यहां पर वैदिक रीति रिवाज से गंगा का पूजन किया। इसके बाद स्वामी विज्ञानानंद के आश्रम में स्थित शिवमंदिर में दूध और गंगा जल से अभिषेक किया। उन्होंने स्वामी विज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लेकर विचार विमर्श किए। फिर कार से कलक्ट्रेट मैदान पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया।
इसके बाद परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। उन्होंने भिटौरा के बलखंडी गंगाघाट पर पुल निर्माण कराने और यमुना नदी पर बिंदौर घाट पर पुल बनाने की घोषणा की। यह दोनों पुल 408 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। यमुना नदी पर 274 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। इस पुल के बनने से बिंदकी तहसील के लोगों को बांदा, हमीरपुर जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के जाफरगंज, कसियापुर, मांझेपुर बाजार, गहरूखेड़ा, सिजौली, सुल्तानगढ़, भारतपुर, जोनिहां को यह पुल जोड़ेगा। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, भिटौरा में 134 करोड़ की लागत से बलखंडी गंगाघाट पर पुल बनेगा। इसके बनने से उन्नाव व रायबरेली के लालगंज कस्बा होकर लखनऊ जाना आसान हो जाएगा। फतेेहपुर के अलावा सहिमापुर, आलमपुर नरही, भोलापुर, शिवपुर, चांदपुर, सलेमाबाद, सूपा, बहलोलपुर और पलनहा गांव को यह पुल जोड़ेगा।