फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,ganga me doobe,fatehpur hadsa

गंगा नहाते समय लहरों में समा गए दो भाई, कोहराम

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news,ganga me doobe,fatehpur hadsa
प्रेमनगर। गंगा में नहाते समय दो भाई लहरों में फंसकर डूब गए। लोगों के शोर मचाने पर जब तक कोई मदद पहुंचती, दोनों लापता हो गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ खागा व सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर्राई। कानपुर से परिवारीजन भी पहुंचे। शाम तक युवकों का पता नहीं चला था। हादसा नौबस्ता घाट पर हुआ। दोनों युवक कानपुर से गैधेमऊ गांव स्थित अपने पैतृक घर आए थे।
विज्ञापन

गैधेमऊ गांव निवासी रामचंद्र मौर्य उर्फ बबलू परिवार सहित कानपुर को गोविंद नगर में रहते हैं। रामचंद्र का पुत्र अमन (19) व विशाल (21) दोनों शनिवार की सुबह साफ-सफाई के लिए पैतृक गांव गैधेमऊ आए थे। दोनों ने अपने मकान की सफाई की और सुबह करीब 11 बजे गंगा नहाने के लिए नौबस्ता घाट पहुंचे। गंगा में नहाते समय जलस्तर बढ़ा होने से दोनों लहरों में फंसकर डूबने लगे। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तत्काल कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों लहरों में गायब हो गए। यह खबर लोगों ने तुरंत पुलिस को दी तो इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम वहां पहुंचे और मल्लाहों को बुलाकर जाल के जरिए खोजबीन शुरू कराई। कुछ ही देर में एसडीएम खागा आशीष कुमार व सीओ जीडी मिश्र पहुंचे। यह खबर जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार दोपहर बाद नौबस्ता घाट पहुंचा। दोनों युवकों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed