फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

बिजली के कम बिल वसूली पर चार एसडीओ को दी नोटिस

Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक लेते विद्युरण वितरण निगम के डायरेक्टर - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। उपभोक्ताओं तक हर महीने बिजली बिल न पहुंचने और कम बिजली बिल वसूली पर अधिकारियों को फटकार लगाई। चार एसडीओ को नोटिस देकर शत प्रतिशत वसूली कराए जाने निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने रविवार को डाक बंगले में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। खागा, बिंदकी विद्युत वितरण खंड में कम वसूली पाई गई। इस पर निदेशक ने खागा के दो एसडीओ को नोटिस देकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि अगली बार मीटिंग में वसूली कम होने पर एसडीओ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवर अभियंताओं द्वारा सभी संविदा कर्मियों को बिजली बिल वसूली का लक्ष्य नहीं दिया जाता है। जबकि बिजली बिल वसूली में संविदा कर्मियों को बिल वसूली का लक्ष्य दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम रामसनेही, द्वितीय अधिशासी अभियंता आरएन सिंह, उपखंड अधिकारी रिंकू सेठ, मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, एमशॉफ्ट कंपनी के मुकेश यादव, तौसीफ अहमद, सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed