फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

जनता दरबार में सुनी शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

Sun, 12 Sep 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
शिकायत सुनते राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को अपने निवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें उन्होंने क्षेत्र से आने वाले लोगों की शिकायतें सुनीं और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लॉक के मझटेनी गांव निवासी कुंवर सिंह, जागेश्वर मौर्य, कुलदीप सिंह, शिवबहादुर सिंह, पंकज सिंह आदि ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की हालत बेहद ही खराब है। तीन-तीन दिन में बिजली मिलती है और वह भी फाल्ट के कारण बंद हो जाती है। इससे फसलों की सिंचाई में दिक्कत हो रही है। लोगों ने रामपुर महिंचा उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोपालपुर तेल्हाई गांव के प्रधान बलराम पाल ने गांव के कम्पोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर आरोप लगाए और कहा कि शिक्षा प्रबंध समिति के खाते की धनराशि निकाल ली गई है और एक पैसा खर्च नहीं हुआ। उन्होंने जांच की मांग की है। बहेरा सादात की सुनीता देवी, कुशमा देवी, अस्तूपुर की सोमवती ने पीएम आवास की मांग की। हथगाम के कमलाकांत द्विवेदी ने नलकूप के बिजली बिल बकाये को लेकर 10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि उसने बिल जमा कर रखा है। धरमदासपुर गांव के भरतलाल, पितनी, बरक्कतपुर के तेज बहादुर सहित दो दर्जन लोगों ने अपनी शिकायतें व समस्याएं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed