{"_id":"61229dec8ebc3e7a2519a489","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp647653758","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपियों को छोड़ने में कचहरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपियों को छोड़ने में कचहरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चोरी के आरोपियों को एफआईआर दर्ज किए बिना छोड़ने के मामले में कचहरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर किए गए हैं। उनके खिलाफ जांच शुरू हुई है।
कचहरी परिसर से बुधवार को एक युवक की खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 45 हजार रुपये की चोरी हुई थी। मामले कि जांच के दौरान चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत शर्मा ने दो आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में जुटी तो आरोपियों ने घटना कबूल की। जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने आरोपियों से बाइक सवार को रुपये वापस करा दिए और मामले में समझौता करा दिया। मामला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पास पहुंचा। उन्होंने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया। प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया मामले में चौकी इंचार्ज से पूछताछ की गई है। उन्होंने वादी के द्वारा मुकदमा नहीं लिखाने की बात कही है, लेकिन आरोपियों को छोड़ना गलत है।