{"_id":"611c09428ebc3e433005f1d1","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp646699981","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम का बोझ या कुछ और अचानक मेडिकल अवकाश पर गए एडीएम ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम का बोझ या कुछ और अचानक मेडिकल अवकाश पर गए एडीएम ...
विज्ञापन
फतेहपुर। काम का बोझ कहें या फिर कुछ और, लेकिन अचानक से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य का मेडिकल अवकाश पर चले जाना प्रशासनिक अमले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मसले को संज्ञान में लेते हुए डीएम अपूर्वा दुबे ने मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया और एडीएम को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने का पत्र भेजा। मगर बावजूद इसके एडीएम मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए।
12 अगस्त तक अच्छी भली हालत में दफ्तर में मौजूद रहे एडीएम का 13 अगस्त को अचानक से मेडिकल अवकाश ले लेना किसी के गले नहीं उतर रहा है। चर्चा डीएम तक पहुंची तो उन्होंने एडीएम का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया।
जिसमें सीएमएस डॉ. प्रभाकर, एसीएमओ डॉ. एसपी जौहरी और फिजिशियन डॉ. एनके सक्सेना शामिल रहे। डीएम के आदेशानुसार, एडीएम को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मंगलवार की दोपहर तीन बजे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होना था। लेकिन बोर्ड इंतजार में बैठा रहा और एडीएम नहीं आए।
विज्ञापन
इसी क्रम में डीएम ने विकास भवन के लिपिक उपेंद्रनाथ बाजपेई की स्क्रीनिंग के लिए भी उन्हें इसी मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए थे। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि उपेंद्रनाथ बाजपेई की रिपोर्ट तैयार की गई है, एडीएम मौजूद नहीं रहे हैं।
काम को लेकर फंस सकता है पेंच
एडीएम न्यायिक विनीता सिंह का तबादला हो चुका है, हालांकि अभी उनकी जगह कोई प्रतिस्थानी नहीं आने से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है। मगर अब एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य के अवकाश पर चले जाने से काम को लेकर दिक्कत आ सकती है। यदि एडीएम न्यायिक कार्यमुक्त हो जाती हैं तो मौजूदा परिस्थिति में जनपद एडीएम विहीन हो जाएगा।