{"_id":"6102f7478ebc3e583f063d8a","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6431822195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में हुए फाल्ट, बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में हुए फाल्ट, बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तेज बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण शहर से गांव तक के कई फीडरों की बिजली गुल है। शहरी क्षेत्र में तो ज्यादातर इलाकों के फाल्ट सही करके आपूर्ति बहाल हो गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बिजली अभी भी बाधित है।
बेरुईहार उपकेंद्र के चौक, मसवानी मोहल्ले की 11 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण बिजली बंद रही। दोपहर में फाल्ट सही हुआ तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। आबूनगर उपकेंद्र के अस्ती फीडर में बुधवार रात को बारिश में फाल्ट हो गया, जिसको गुरुवार सुबह लाइनमैनों सही किया।
तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के असोथर उपकेंद्र की बिजली गुरुवार शाम से बंद है। अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नरैनी फीडर में बारिश से कई खंभे टूट गए हैं। वहीं, थरियांव उपकेंद्र के मंडासराय फीडर की बिजली 36 घंटे से बंद है। फीडर से जुड़े मलांव, खरसोला, शिवपुर, आलमपुर समेत कई गांव की बिजली बंद है।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी फतेहपुर संजय कुमार ने बताया कि बारिश में खंभे तो ज्यादा नहीं टूटे हैं, लेकिन लोकल फाल्ट तार टूटना, जंफर कटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। उसको सही कराने में लाइनमैन लगाए गए हैं। जहां के खंभे टूटे हैं, वहां दूसरा खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।