{"_id":"60f71b5c8ebc3e6d867900f2","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp641286232","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर और ग्राम पंचायत के सीमा विवाद में फंसा माडल स्कूल बहुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर और ग्राम पंचायत के सीमा विवाद में फंसा माडल स्कूल बहुआ
विज्ञापन
फोटो-12- पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल बहुआ। संवाद
सीमा विवाद में फंसा बहुआ का मॉडल स्कूल
क्रासर
नगर और ग्राम पंचायत के बीच है सीमा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ, नगर और ग्राम पंचायत के सीमा विवाद में फंस गया है। सीमा विवाद हल न होने से ग्राम पंचायत और नगर पंचायत दोनों ने यहां होने वाले कामों को कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल बहुआ के नाम से संचालित है, लेकिन यह संस्था बहुआ देहात में स्थित है। लेकिन इसमें देहात का कहीं उल्लेख न होने के कारण ग्राम पंचायत इसे अपने क्षेत्र के मानने से इनकार कर रही है। देहात क्षेत्र में भवन होने के कारण नगर पंचायत भी इसे अपना नहीं मान रही है। ऐसे में बाउंड्री और हैंडपंप मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूल में बाउंड्री नहीं है। हैंडपंप नहीं है। यह काम ग्राम पंचायत स्तर से कराने का प्रावधान है। लेकिन स्कूल सीमा विवाद में फंसा हुआ है। विवाद सुलझाने के लिए डीआईओएस को लिखा गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि स्कूल का नाम संशोधन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।