{"_id":"60c8ee5e8ebc3e5434509ade","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp634404962","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे की बिजली कटौती से बिलबिलाए 95 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे की बिजली कटौती से बिलबिलाए 95 हजार लोग
विज्ञापन
फतेहपुर। 33 केवीए लाइन में फाल्ट से शहरी क्षेत्र के दो उपकेंद्रों की बिजली बंद हो गई। इससे शहर का पश्चिमी क्षेत्र दिनभर प्रभावित रहा। 10 घंटे की बिजली कटौती और उमस भरी गर्मी से 95 हजार की आबादी बिलबिला उठी। जलापूर्ति भी समय पर न होने से परेशानी दोगुनी हो गई। शाम करीब सात बजे जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली। कलक्ट्रेट, विकास भवन और कचहरी की भी बिजली गुल रही।
राधानगर ट्रांसमिशन सेंटर मेें सुबह करीब नौ बजे फाल्ट हुआ तो शहर की बिजली बंद हो गई। लेकिन यह फाल्ट 11 बजे सही हो गया और जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू की गई, तो ट्रांसमिशन से उपकेंद्रों को आने वाली 33 केवीए लाइन में रेलवे लाइन के पास फाल्ट हो गया।
शार्ट सर्किट से केबल बक्सा भी जल गया। इससे आबूनगर व शांति नगर उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। रानी कालोनी, सिविल लाइन, पटेल नगर, शादीपुर, मसवानी, बाकरगंज, पक्का तालाब, बाईपास, शांति नगर, आदर्श नगर, अस्ती, चित्रांश नगर समेत पश्चिमी शहर के कई मोहल्लों की बिजली बंद हो गई। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
आबूनगर उपकेंद्र से ही होती है मुख्यालयों को आपूर्ति
आबूनगर विद्युत उपकेंद्र से ही शहर के प्रमुख मुख्यालय कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पूर्ति कार्यालय, दीवानी, वन विभाग, नई तहसील को बिजली सप्लाई दी जाती है। दिनभर बिजली न आने से कई कार्यालयों के तो इनवर्टर भी बोल गए। गर्मी से कर्मचारी परेशान रहे।
पानी की किल्लत से हुए परेशान
सुबह नौ बजे ही शहर के पश्चिमी क्षेत्र की बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। बचे हुए पानी से सुबह तक कुछ काम तो हुआ, लेकिन जब टंकी का पानी खत्म हो गया तो लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। खाना पकाने और नहाने के लिए लोग हैंडपंप से पानी भर कर लाए। जिस क्षेत्र में हैंडपंप नहीं थे, वहां के लोग टोटी से पानी आने की आस लगाए रहे।