फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

40 घण्टे के ब्लैक आउट से अंधेरे में रही डेढ़ लाख की आबादी...

Fri, 21 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद ठप हुई बिजली आपूर्ति गुरुवार रात तक पटरी पर नहीं आ सकी। जिलेभर में बिजली की कटौती ने लोगों को छकाए रखा। खासतौर पर कनपुरवा और लतीफपुर उपकेंद्रों में 40 घंटे के ब्लैकआउट ने उपभोक्ताओं के लिए पानी और रोशनी जैसी मूलभूत जरूरतों का संकट खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

कनपुरवा उपकेंद्र के 55 गांवों की लगभग 60 हजार आबादी को अंधेरे में रहना पड़ा तो लतीफपुर उपकेंद्रों की लगभग 90 हजार की आबादी को बिना बिजली के गुजर बसर करना पड़ा। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो गए। बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ता लगातार विभागीय अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।
विज्ञापन

धाता क्षेत्र के कनपुरवा उपकेंद्र में मंगलवार रात 11 बजे से बिजली गुल है। 40 घंटे बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिली। लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। पेयजल के लिए लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार रात दो बार ट्रिपिंग हुई, उसके बाद से आपूर्ति कहां गुल हो गई। अवर अभियंता आदित्य त्रिपाठी का कहना था 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हो जाती है। लाइनमैन लगाकर फाल्ट सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
इसी क्रम में हथगाम उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में बुधवार रात आठ बजे अचानक फाल्ट आ गया। रात भर क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल रही। गुरुवार सुबह जेई विवेक मौर्य विद्युत कर्मियों के साथ फाल्ट सही करने के लिए निकले। 10 बजे लाडलेपुर गांव के पास मेन लाइन में नीम का पेड़ गिरा मिला। उसे लाइनमैनों से हटा कर फाल्ट सही किया। तब आपूर्ति चालू हुई।
हसवा प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश के कारण लतीफपुर उपकेंद्र की मशीनें बिगड़ गईं। जिसके कारण 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। कई जगहों पर लाइन फाल्ट व इंस्यूलेटर बेकार होने से भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। लतीफपुर उपकेंद्र से तीन फीडर संचालित होते हैं। जिसमें बेंती, महोई, लतीफपुर के करीब 50 गांवों में सप्लाई होती है। लतीफपुर उपकेंद्र में आए दिन मशीनें खराब होती हैं। बेंती फीडर के तार पूरी तरह जर्जर हैं।
11 हजार लाइन की सप्लाई जर्जर तारों के सहारे चल रही है। हल्की आंधी पानी में तार टूटकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से तार बदलवाने की मांग की लेकिन कोई भी काम नहीं हुआ। बीते 40 घंटों से क्षेत्र एकारी, नेवादा, ब्राह्मणपुर, खोजीकापुरवा, आफोई, हसनापुर, सांडा, बेती समेत आधा सैकड़ा गांव के लोग बिजली को तरस गए। ग्रामीणों ने पीने के पानी के लिए नलों व कुओं का सहारा लिया। लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए।

लतीफपुर उपकेंद्र के कर्मचारी पवन ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण लाइन नहीं चल पा रही है। कई जगह लाइन में तार टूटकर गिर गए थे। जेई विवेक शर्मा का कहना है कि लगातार बारिश के कारण फाल्ट हुए हैं। लाइनमैन लगातार काम कर रहें है। शीघ्र ही सबकुछ ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed