फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

ललौली में जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम

Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। ललौली में बीमारियों से 30 दिन में हुई 50 से अधिक मौतों की सूचना पर देर शाम सदर एसडीएम राजस्व टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने इस बात की जानकारी के लिए ग्रामीणों और नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के बयान लिए। ग्राम प्रधान शमीम खां ने बताया कि उनके पास 37 लोगों की सूची है। जिनकी बीमारियों से मौत हुई है।
विज्ञापन

ललौली कस्बे के रहने वाले खालिक खान, बाबर खान, इस्माइल, कोइली देवी, भूरी देवी, छंगू उर्फ रामसजीवन गुप्त, हबीबुर्रहमान, हाफिज बबलू, तुफैल अहमद, अब्दुल खालिक, इसरार अली, इशरतून आदि आधा सैकड़ा लोग काल के गाल में समा चुके हैं और घर-घर बुखार व जुकाम के मरीज पड़े हैं।
विज्ञापन

परिजन इनका इलाज करा रहे हैं। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रमोद झा और नायब तहसीलदार विकास पांडेय की टीम मौके पर पड़ताल के लिए पहुंची। गांव में हुई मौतों की पड़ताल की गई तो सात लोग ऐसे निकले जो परिवार के साथ बाहर रहते थे लेकिन मौत होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार गांव में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जो मौतें हुईं उनमें से ज्यादातर की उम्र 80 वर्ष और उससे अधिक थीं। एसडीएम सदर प्रमोद झा ने बताया कि पूर्व में भी गांव में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा चुका है। दोबारा मेडिकल टीम भेजकर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed