{"_id":"60a408ab8ebc3eff5b0eb679","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6291507133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसमी बारिश ने शहर की खोली सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसमी बारिश ने शहर की खोली सफाई व्यवस्था की पोल
विज्ञापन
फतेहपुर। बेमौसमी बारिश से शहर की हालत खस्ता हो गई है। मंगलवार की भोर से चार घंटे तक हुई बारिश से हर तरफ गंदगी नजर आई। नालियों का गंदा पानी उफनाकर सड़कों पर भरने से कीचड़ फैल गया। नाले नालियां कीचड़ से लबालब होने के कारण कई मोहल्ले की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद जब पानी से सड़कें खाली हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली।
भोर चार बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में नालियां उफनाने से सड़कों पर पानी भर गया। नालियों के साथ कीचड़ सड़कों पर फैल गया। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शास्त्री चौराहा-आबूनगर रोड पर सीओ सिटी आफिस के सामने सड़क पर पानी भरने से लोगों का आने जाने में परेशानी हुई। गंगा नगर की गली में पानी भर गया। अंबेडकर नगर की नालियों उफनाने से सड़क पर कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन
अरबपुर मोहल्ले में चोक नाला उफनाने से पानी सड़क पर भर गया। इसी तरह गढीवा, मुराइनटोला, स्माइलगंज, शांतिनगर, रेडइया, पठान मोहल्ले की कई गलियों में कीचड़युक्त पानी भरने से लोगों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खास बात तो यह है कि जब बेमौसमी बारिश में शहर की यह हालत है, तो बारिश के मौसम में क्या हालत होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ईओ नगर पालिका मीरा सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव से संबंधित किसी मोहल्ले से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।