फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

पत्नी की मौत के 24 घंटे के अंदर पूर्व विधायक की मौत

Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
बिंदकी। पत्नी की मौत के 24 घंटे के अंदर बसपा के पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की भी मंगलवार की सुबह मौत हो गई। दोनों का प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें बेटी गोल्डी ने मुखाग्नि दी। एक दिन पूर्व अपनी मां को भी गोल्डी ने ही मुखाग्नि दी थी। पूर्व विधायक की मौत से समर्थकों में शोक है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की पत्नी निर्मला की सोमवार सुबह हृदयगति रुकने से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। पत्नी के चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि विधायक ने भी मंगलवार सुबह करीब छह बजे दम तोड़ दिया। पूर्व विधायक 10 अप्रैल को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

काफी दिन तक उपचार के बाद कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन सीने में संक्रमण के कारण उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पत्नी का उपचार भी इसी अस्पताल में चल रहा था। सुखदेव प्रसाद वर्मा क्षेत्र के सिकट्ठनपुर गांव के मूल निवासी थे। वर्तमान समय में कानपुर नगर के शिवकटरा मोहल्ले में रहते थे। मंगलवार को उनका प ार्थिव शरीर पैतृक गांव सिकट्ठनपुर लाया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुहा कस्बे के पास चक काश्मीरी स्थित उनके महाविद्यालय रामपाल बिटाना देवी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां पर उनकी बेटी एवं फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह की पत्नी गोल्डी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
राजनीतिक सफर
पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा वर्ष 1990 के दशक में अपने पैतृक गांव सिकट्ठनपुर से निर्विरोध प्रधान बने। बसपा के टिकट से 2002 में पहली बार बिंदकी से विधायक बने। 2007 में दोबारा बसपा के ही टिकट से बिंदकी विधानसभा से विधायक चुने गए। 2012 में उन्हें भाजपा विधायक करण सिंह पटेल के सामने पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में बसपा ने फतेहपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

अंत्येष्टि कार्यक्रम में हर दल से पहुंचे लोग
बिंदकी के पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की अंत्येष्टि कार्यक्रम में लगभग सभी राजनीति दलों के लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। अपनी बेबाक बातचीत और स्वभाव से हर किसी को मोहित कर लेने वाले सुखदेव प्रसाद वर्मा हर दल अजीज माने जाते थे। उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला मंत्री आशीष तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर सहित सभी दल से लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed