{"_id":"605cdca78ebc3e8c981dbbfc","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp619919359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदकी तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदकी तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन
बिंदकी। प्रशासनिक अमले पर सत्ता भारी पड़ी। इसकी बानगी कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेता और तहसीलदार के बीच हुए विवाद के के बाद देखने को मिली। गुरुवार को तहसीलदार गणेश सिंह को हटाकर उन्हें सदर में तहसीलदार न्यायिक बनाया गया है। मुख्यालय से चंद्रशेखर यादव को बिंदकी का नया तहसीलदार बनाया गया है।
बीते नौ मार्च को भाजपा नेता अवधेश मिश्रा व उनकी पत्नी व भाजपा की जिला मंत्री रेखा मिश्रा की तहसीलदार गणेश सिंह के साथ मतदाता सूची में नाम न बढ़ाने पर कहासुनी हो गई थी। विवाद इस कदर बढ़ा था कि दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर तक दी गई। प्रकरण बाद से ही सत्तापक्ष तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा था।
मामला किसी तरह से शांत हुआ तो प्रशासन ने यहां के प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो अनेक सिंह से यह प्रभार छीन लिया था और उन्हें क्षेत्र में भेज दिया था। गुरुवार को जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार गणेश सिंह को बिंदकी से हटाकर सदर तहसील में तहसीलदार न्यायिक के पद पर भेजा है। बिंदकी में चंद्रशेखर यादव को तहसीलदार बनाया गया है।