फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व विधायक का लखनऊ में हुआ निधन

Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमदत्त तिवारी (89) का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। पिछले 10 दिन से वह लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। बिंदकी के नहरिया पर रविवार को पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट ट्वीट करके दुख जताया है।
विज्ञापन

प्रेमदत्त तिवारी जनपद के सर्वमान्य नेता माने जाते थे। दलगत रातनीति से इतर उनसे सभी दलों के नेता स्नेह रखते थे और समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त करते थे। प्रेमदत्त तिवारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और दिल्ली के पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेहद करीबी माने जाते थे। 1967 और 1974 में चुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन

इनके प्रचार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी फतेहपुर आईं थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र नहीं हैं। इनके भतीजे भानू तिवारी साथ में रहते हैं। उनके निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की और दुख जताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने परिवार को शोक संवेदना पत्र भेजा। जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के पति संजय सिंह चौहान का शनिवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मौत की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। संजय सिंह चौहान पूर्व विधायक अभिमन्यु सिंह के भतीजे थे। बिंदकी तहसील क्षेत्र का कीर्तिखेड़ा इनका पैतृक गांव है। निधन के बाद शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। संजय सिंह चौहान राजनीति में अच्छी पकड़ रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed