फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

चंद महीने में धंस गई इंटरलाकिंग रोड, पुलिया भी टूटी

Sun, 22 Nov 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
खागा में चंद महीने में धंस गई इंटरलाकिंग सड़क - फोटो : FATEHPUR
खागा। नगर पंचायत के अंदर हो रहे विकास कार्यों की देखरेख में जिम्मेदारों की शिथिलता लोगों के लिए परेशानी बन रही है। विकास कार्य तय समय सीमा में नहीं हो पा रहे है और जो कार्य हो चुके हैं, वे पांच-छह महीने से ज्यादा टिक नहीं रहे हैं। नतीजन नगरवासी जिस समस्या से जूझ रहे थे, उसी समस्या से फिर घिर रहे हैं।
विज्ञापन

खागा कस्बे के नौबस्ता रोड बाईपास से पहले गायत्री माता मंदिर वाली रोड को कुछ महीने पहले ही इंटरलाकिंग के जरिए दुरुस्त किया गया था। नगर पंचायत द्वारा करीब 32 लाख रुपए खर्च किए गए थे इस रोड को बनाने में। यहां पर एक पुलिया भी बनाई गई थी। मौजूदा समय यह सड़क फिर से धंसने लगी है और पुलिया भी टूट चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में ओवरलोड ट्रक इस रोड से गुजरते हैं, जिसके कारण यह सड़क इतनी जल्दी टूट गई है। जल्द ही नगर पंचायत ने इस सड़क की मरम्मत के लिए कोई इंतजाम नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब यह सड़क पहले की तरह कीचड़ से भरी होगी। इसी क्रम में नगर पंचायत द्वारा कोतवाली परिसर में जीटी रोड की तरफ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है। निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था और इसे तीन महीने में पूरा हो जाना चाहिए था। करीब पांच महीने पूरे होने को हैं, लेकिन शौचालय अभी तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed