फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

फायरिंग प्रकरण में एसआई समेत तीन लाइन हाजिर

Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
धाता थाने में पुलिस हिरासत में मोंरग घाट के फायरिंग के आरोपी - फोटो : FATEHPUR
खागा। मौरंग खदान में रास्ते के विवाद में 23 सितंबर को ताबड़तोड़ दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। प्रकरण में सवालों से घिरी धाता पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर मौरंग खंड दो और पड़ोसी खंड के संचालकों के बीच रास्ता बनाने में विवाद हुआ था। मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। धाता पुलिस फायरिंग को नकारने में जुटी रही। जांच के दौरान फायरिंग का प्रकरण सही पाया गया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने रविवार को उप निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद, हेड कांस्टेबल नरोत्तम यादव व हेड कांस्टेबल कमलापति त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, कई टीमें बनाकर पुलिस ने दामपुर गांव समेत आरोपियों के कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पांच लोगों के नाम सामने आए। सभी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास लाइसेंसी रायफल, दो तमंचे, कारतूस, खोखा और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की। बरामद स्कार्पियो गाड़ी नामजद आरोपी अवध पाठक की है, जो अभी तक पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस ने इस मामले में शस्त्र अधिनियम के तीन और मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि खदान के कर्मचारी अरुण कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी पछौंहा थाना कमासिन जिला बांदा की ओर से बलवा, हत्या का प्रयास, धमकी, मारपीट, तोड़फोड़ व 7 सीएल एक्ट के तहत दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पकड़े गए आरोपी धाता थाना क्षेत्र के मखौवा निवासी प्रद्युम्न नारायण से एक लाइसेंसी रायफल, पांच गोली, दो खोखा, मखौवा के ही विद्याभूषण से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, रानीपुर के महेंद्र गर्ग से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ है।

उनके दो अन्य साथी रानीपुर गांव के रामदत्त पाठक उर्फ बब्बू पाठक और हरिकृष्ण शुक्ला पकड़े गए हैं। स्कार्पियो मुख्य आरोपी अवध पाठक की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed