फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

सराफ हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश की आशंका

Wed, 23 Sep 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र में सराफ हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है पुलिस के हाथ मजबूत साक्ष्य लगते जा रहे हैं। साक्ष्य गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। सराफ के साथ चकीसा चौराहे से चले एक कारखाना कर्मी को घटनास्थल से कुछ कदम पहले लघुशंका लगना भी सवाल पैदा करता है। हत्यारों के आबादी की ओर भागने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पहले योजना बनाई गई और फिर पुलिस को भ्रमित करने के लिए हत्या को लूट की शक्ल दी गई।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मंगलवार को सराफा के साथ चले कारखाना कर्मी को हिरासत में लिया है। कर्मी के उठाने के बाद कारखाना मालिक बेटे सहित गायब है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मलांव गांव निवासी जीतपाल मौर्य चकीवा चौराहे से शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के ही रहने वाले एक कारखाना कर्मी के साथ साइकिल से घर के लिए निकला था। गांव से कुछ फासले पर कारखाना कर्मी साइकिल खड़ी कर लघुशंका करने लगा और 50 मीटर दूर पुलिया पर छिपे बदमाशों ने सराफा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारखाना कर्मी की मानें, तो वह वह सराफा की मदद के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। अगर पहचाने जाने पर बदमाशों ने सराफ की गोली मारकर हत्या की, तो गांव के ही रहने वाले कारखाना कर्मी को क्यों छोड़ दिया।
इधर बदमाश सराफ के साथ घटना को अंजाम दे रहे थे और उधर कर्मी ने गांव में सराफ से साथ हो रही घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी बदमाश आखिर मलांव गांव तरफ ही दोनों मोटर साइकिलों से क्यों भागे। इससे साफ है कि बदमाशों को गांव से ही कहीं से सहयोग प्राप्त था।
सराफ के परिजन करीब नगदी समेत पांच लाख की लूट का आरोप लगा रहे हैं, जबकि सराफ के पास पांच लाख के जेवरात कहां से आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुकान की स्थिति यह नहीं है कि उसमें तीन किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के जेवरात हों।

थाना प्रभारी उपेंद्र राय कहना है कि पुलिस घटना के खुलासे के बहुत करीब पहुंच चुकी है। कई संदिग्धों से पूछताछ में घटना के खुलासे के क्लू मिल चुके है। बदामशों को पकडने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed