फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,fatehpur

नवीनीकरण के बिना कोल्ड स्टोरों में आलू भंडारण शुरू

Thu, 04 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,fatehpur
आलू भंडारण के लिए तैयार शहर का एक कोल्ड स्टोर। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शीतगृह संचालकों ने इस बार नवीनीकरण कराए बिना ही भंडारण शुरू कर दिया है। जिले के कुल 16 कोल्ड स्टोरों में से सिर्फ आठ ने ही अभी उद्यान विभाग में नवीनीकरण से जुड़ी फाइल दी है।
विज्ञापन

फरवरी के दूसरे पखवारे से आलू की खुदाई के काम में और तेजी आएगी। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज को कोल्ड स्टोर में रखेंगे। इसके लिए संचालकों ने भंडारण की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कुछ ने तो भंडारण शुरू भी कर दिया है। जिले में करीब नौ हजार हेक्टेयर में किसानों ने आलू की बुआई की है, यानि इसका बड़ा हिस्सा शीतगृहों में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बिलंदा, थरियांव व जिला मुख्यालय के कुछ शीतगृहों ने भंडारण काम शुरू कर दिया है। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने कहा कि अब तक आठ शीतगृहों के नवीनीकरण की फाइलें आई हैं। अगर किसी कोल्ड स्टोर में बिना लाइसेंस नवीनीकरण के आलू का भंडारण किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। शासन से जो निर्देश मिले हैं, उनके हिसाब से शीतगृह संचालक नवीनीकरण की फाइल बनवाएं और जमा करें। इसके बाद नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed