{"_id":"61326f328ebc3e7a191cbc59","slug":"fatehpur-news-eduaction-fatehpur-news-knp650002640","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने गए देवव्रत त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने गए देवव्रत त्रिपाठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। खुद के खर्चे पर प्राथमिक विद्यालय गढ़ा का सौंदर्यीकरण कराने और बच्चों के लिए डाइनिंग टेबल मुहैया कराकर चर्चा में आए प्रधानाध्यापक देवव्रत त्रिपाठी का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए किया गया है। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें जिलाधिकारी द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा।
विजयीपुर ब्लाक के गढ़ा ग्राम पंचायत निवासी व शिक्षक देवव्रत त्रिपाठी मौजूदा समय प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर गढ़ा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने विद्यालय और बच्चों को बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन की मदद का इंतजार नहीं किया।
उन्होंने स्कूल का सौंदर्यीकरण कराने के साथ-साथ यहां के बच्चों को शिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक समय जब पूरे जनपद के स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर खाना खाते थे, उस समय इस विद्यालय के बच्चों के लिए डॉयनिंग टेबल की व्यवस्था उन्होंने की थी। यह खबर अमर उजाला में विशेष रूप से प्रकाशित की गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की संस्तुति पर उनका नाम राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित किया गया है।