{"_id":"602eb9b58ebc3ee93a18a460","slug":"fatehpur-news-crime-fatehpur-news-knp6127060175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर में हार्टअटैक से युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर में हार्टअटैक से युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रामा सेंटर के गेट पर गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे एक युवक की हालत बिगड़ गई। डाक्टर मौके पर पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। मौत से भड़के लोगों ने हंगामा काटा। इस दौरान ट्रामा सेंटर का कांच भी टूट गया। पुलिस ने भीड़ को शांत किया। परिजन शव घर ले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी जाफर आलम का पुत्र शाहनवाज आलम (40) दोपहर को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचा। ट्रामा सेंटर के गेट के पास कुर्सी पर बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसे सीने में दर्द उठा था। उस समय मोबाइल पर परिजनों से बातचीत कर रहा था।
इसके बाद जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन और पनी मोहल्ले से लोगों की भीड़ पहुंच गई। भीड़ ने डाक्टरों पर इलाज न किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रामा सेंटर का कांच भी टूट गया। डा. रामप्रकाश ने सीएमएस डा. प्रभाकर को सूचना दी।
विज्ञापन
सीएमएस ने पुलिस को खबर दी। कार्यवाहक कोतवाल प्रभुनाथ यादव मौके पर पहुंचे। भीड़ को शांत किया। कार्यवाहक कोतवाल ने बताया कि धक्का मुक्की में कांच टूटा है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए हैं।