फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,civic amenities

अधिकारी संभाल रहे डाटा, किसानों को लग रहा घाटा

Wed, 11 Aug 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,civic amenities
फतेहपुर। पीसीएफ के गोदाम में यूरिया का स्टाक होने के बावजूद समितियों से किसानों को खाद नहीं मिल रही है। अधिकारी कह रहे हैं कि गोदाम में 1400 मीट्रिक टन यूरिया रखी है। सचिव भुगतान करें और खाद तुरंत ले जाएं। वहीं, सचिवों का कहना है कि यूरिया का भुगतान जमा होने के बाद भी समिति में खाद नहीं आ रही है। धान की फसल में छिड़काव के लिए किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं लेकिन रोज समिति से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर सहकारी समिति में तीन दिन से यूरिया नहीं है। किसान यूरिया लेने आते हैं और लौट जाते हैं। सचिव त्रिभुवन मौर्य का कहना है कि सीतापुर और बहरामपुर सहकारी समिति का चार्ज है। दोनों समितियों के लिए यूरिया के रुपये जमा हैं। अभी तक खाद नहीं आई है। बहरामपुर में तो 20 बोरी यूरिया है, लेकिन सीतापुर में नहीं है। किसान लौट रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, टेक्सारी बुजुर्ग साधन सहकारी समिति में 15 दिन से यूरिया, डीएपी नहीं है। धान की फसल में छिड़काव करने वाले किसान यूरिया लेने आ रहे हैं। समिति में खाद जब नहीं मिलती तो प्राइवेट बाजार से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर हैं। सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि यूरिया के रुपये जमा हैं। खाद आने का इंतजार है। अधिकारी कह रहे हैं कि एक-दो दिन में खाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर सहकारी समिति में 15 दिन से यूरिया नहीं है। यहां के किसान प्राइवेट दुकानों से 267 रुपये बोरी वाली यूरिया को 280 रुपये की खरीद रहे हैं। समिति के सचिव मृदुल तिवारी का कहना है कि जुलाई में यूरिया आई थी। 31 जुलाई से पहले खत्म हो गई। फिर रुपया जमा करके यूरिया की डिमांड कर दी गई है, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक यूरिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed