फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,civic amenities

सड़क में धान लगाकर सरकार का किया विरोध

Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,civic amenities
असोथर। सपाइयों ने सोमवार को गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग में भरने पानी में धान लगाकर सरकार का विरोध किया। कहा कि पिछले विधानसभा चुुनाव में इस सड़क को मुद्दा बनाकर जीत दर्ज करने वाले विधायक भी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव बाबू सिंह यादव ने कहा कि प्रताप नगर झाल तिराहे पर सड़क का नामोनिशान खत्म हो गया है। गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। लोग कीचड़ में घुसकर निकल रहे हैं। भाकियू जिला सचिव लक्ष्मीचंद्र ने कहा कि जिले के सभी छह विधानसभा में भाजपा के विधायक हैं।
विज्ञापन

सांसद भी भाजपा की हैं। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक की सड़कें दुर्दशा का शिकार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज होने पर सबसे पहले विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग बनवाने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बीत गए हैं, अभी तक इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने शाह में एक जनसभा के दौरान सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास किया था। इसके लिए 34 करोड़ रुपये बजट की घोषणा की गई। कार्यदायी संस्था एक साल बीतने के बाद अभी तक सड़क के दोनों ओर की पटरी की पुराई तक नहीं करा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed