{"_id":"6052485a8ebc3ec89440d75c","slug":"fatehpur-news-caught-man-trying-commit-self-immolation-fatehpur-news-knp61827589","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन छिड़क रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन छिड़क रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
धाता। बिजली विभाग के विद्युत लाइन डालने का विरोध करने के लिए एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।
यह देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया और काम बंद करा दिया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का चालान शांतिभंग में किया है।
धाता थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में विद्युत लाइन डाली जा रही है। इसके लिए खंभे भी लग रहे हैं। गांव के शिव सिंह ने एक खेत के पास से लाइन खींचने को लेकर विरोध किया।
उसने बिजली कर्मियों से काम करने के लिए मना किया। उसके विरोध करने पर कर्मियों ने विभागीय अफसरों को सूचना दी, तो उन्होंने पुलिस को मौके पर भेजा।
जांच के दौरान बिजली विभाग के अफसरों ने कहा कि जब जमीन उसकी नहीं है तो विरोध क्यों कर रहा है।
पुलिस ने जैसे ही काम शुरू कराया तो शिव सिंह ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गई।
इंस्पेक्टर धाता उपेंद्र राय ने बताया कि शांतिभंग में शिव सिंह का चालान किया गया है। काम फिलहाल बंद कराया गया है। जमीन की जांच होने के बाद ही कोई प्रक्रिया होगी।