{"_id":"615c54d18ebc3e0de90f7852","slug":"fatehpur-miscreants-robbed-car-made-driver-unconscious-on-pretext-of-booking-and-threw-him-hostage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: कार लूट ले गए बदमाश, बुकिंग के बहाने चालक को बेहोश कर बंधक बनाकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: कार लूट ले गए बदमाश, बुकिंग के बहाने चालक को बेहोश कर बंधक बनाकर फेंका
Tue, 05 Oct 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के चौडगरा में बुकिंग में गए चालक को बेहोश कर सोमवार रात बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चालक नशे की हालत में जाफरगंज पुलिस को मिला। जाफरगंज पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक को बिंदकी कोतवाली भेजा है। जाफरगंज पुलिस ने घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की होना माना है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सुनील सैनी निजी कार का चालक है। सुनील की चौडगरा के नाश्ते की दुकान के संचालक रजत ने 30 सितंबर को किसी से मोबाइल पर कार बुकिंग के लिए बात कराई थी। जिसके बाद सुनील सोमवार की शाम बुकिंग लेने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा एसबीआई बैंक के पास पहुंचा। जहां तीन लोग बांदा के लिए कार में बैठे।

कार सवारों ने बिंदकी के ललौली चौराहे पर शराब पी। उसके बाद जोनिहा कस्बे पहुंचे। इस तरह से रात हो गई। जोनिहां से कुछ दूरी पर कार सवार पहुंचे और चालक को जबरन नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिला दी। उसके बाद पीछे की सीट में चालक को बंधक बनाए रखा। चालक के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे तक वह होश में था। जिसके बाद बेहोश हो गया।
चालक होश में आया तो जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव किनारे पुलिस को करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को मिला। पुलिस ने पीएससी में भर्ती कराया। होश आने पर चालक ने बताया खेत में हाथ पैर बांधकर बदमाश फेंक गए थे। किसी तरह बंधन खोलकर रोड पर पहुंचा था। तभी उसकी पुलिस मुलाकात हुई। चालक ने बताया 15000 रुपए, एटीएम, मोबाइल और कार बदमाश लूट ले गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज केशवदास वर्मा ने बताया चालक के मुताबिक घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की है। वही पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। उनके क्षेत्र का मामला नहीं है। बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया चालक जाफरगंज में मिला है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।