फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Husband desperate after death of wife hanged himself

फतेहपुर: पत्नी की मौत पति से नहीं हुई सहन तो अस्पताल में ही फांसी लगाकर दी जान

Fri, 05 Mar 2021 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Husband desperate after death of wife hanged himself
सीएचसी में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
आग लगाकर पत्नी के जान देने के बाद हताश पति ने शुक्रवार सुबह फतेहपुर की अमौली सीएचसी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सीएचसी में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी वंदना (32) ने पति विशाल से विवाद के बाद गुरुवार शाम खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसकी घर में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मार्च्युरी हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

 

पत्नी को बचाने में पति विशाल (35) भी झुलस गया था। उसे ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन नहीं होने के कारण विशाल को कानपुर नहीं ले जाया जा सका था।

शुक्रवार सुबह सीएचसी में वार्ड के स्टाफ ने बेडशीट के फंदे से पंखे पर विशाल का शव लटकता देखा। बेड पर स्टूल रखा हुआ था। जिसके सहारे से वह पंखे से लटका। यह देखकर अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लखनऊ में रहने वाले मृतक के बड़े भाई देवाशीष उर्फ सत्यनारायण की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर में देवाशीष ने बताया कि बहू वंदना की मौत के सदमे में भाई ने आत्महत्या की है। वह लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed