{"_id":"62ec168aced92568e65e4a80","slug":"fatehpur-history-sheeter-entered-the-house-with-the-intention-of-theft-firing-raised-a-firearm-when-the-woman-woke-up-report-filed-fatehpur-news-knp7112507114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: चोरी की नीयत से घर में घुसा हिस्ट्रीशीटर, फायरिंग, महिला के जगने पर लहराया तमंचा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: चोरी की नीयत से घर में घुसा हिस्ट्रीशीटर, फायरिंग, महिला के जगने पर लहराया तमंचा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
किशनपुर। बुधवार रात गुरवल गांव में एक हिस्ट्रीशीटर चोरी करने के लिए एक महिला के घर में घुसा। आहट मिलने पर महिला की नींद टूट गई तो आरोपी ने तमंचा तान दिया। महिला ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए हवा में फायर किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
किशनपुर थानाक्षेत्र के गुरवल गांव की सुधा देवी पत्नी प्रमोद सिंह बुधवार की रात को सो रही थी। सुधा देवी के अनुसार रात में गांव का रहने वाला शंकर सिंह जो हिस्ट्रीशीटर है, वह घर में घुस आया। खटपट की आवाज से उसकी नींद खुली तो उसने शंकर सिंह को देखकर शोर मचाया।
हिस्ट्रीशीटर ने एक तमंचा निकाल कर उसे जानलेवा धमकी देते हुए घर के बाहर आ गया और गाली देने लगा। तभी लोगों की भीड़ जुट गई। सुधा ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने गाली-गलौज व जान लेने की धमकी दी। सुधा ने बताया कि शंकर ने सालभर पहले एक युवक को गोली मार दी थी, जिसके कारण वह जेल भी गया था। इंसपेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि सुधा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तमंचा लेकर महिला को धमको का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।