फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: gang misdeed with Woman after conversion

फतेहपुर: धर्मांतरण के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने युवक और दो मौलवियों पर लगाया आरोप, वीडियो वायरल

Sun, 19 Sep 2021 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Sep 2021 10:46 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर कमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन
Fatehpur: gang misdeed with Woman after conversion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की एक महिला ने प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत रहने वाले युवक और दो मौलवियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रविवार को महिला के कथित आरोपों का एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम प्रयागराज रवाना हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली के बदरपुर थाना प्रहलादपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया पति के उत्पीड़न के चलते उसका तलाक हो चुका है। वह कुछ रिश्तेदारों के साथ दिसंबर 2020 में प्रयागराज घूमने आई थी। यहां एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम संजय सिंह बताया था।
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जनवरी 2021 में वह संजय से मिलने प्रयागराज पहुंची। संजय उसे अपने घर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव ले गया। घरवालों से होने वाली पत्नी के रूप में परिचय कराया। उन लोगों का रहन सहन और बोलचाल से मुस्लिम होने का पता चला, लेकिन देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने प्यार का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया था। बाद में उसने खुद असली नाम बताया और धर्मांतरण कराने के बाद निकाह की बात कही। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर कमरे में कैद कर लिया।

जबरन उसे नमाज पढ़ाने का दबाव बनाते थे। 12 जनवरी को आरोपी और उसके पिता उसे तहसील ले गए। आरोपी के पिता ने एक जमीन बेची और गवाही में उसके हस्ताक्षर कराए। 10 लाख रुपये देने का भी झांसा भी दिया। आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए उसने निकाह के लिए राजी होने का विश्वास दिलाया।

निकाह की खरीदारी के लिए प्रयागराज गई। तभी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकली। करीब छह माह बाद पूरामुफ्ती थाने से एक दरोगा का फोन आया। दरोगा ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने की बात कही। जिसके बाद उसने उक्त युवक से बात की।

पता चला रजिस्ट्री के दौरान गवाह होने के कारण उसे भी आरोपी होना बताया। आरोप है कि मुकदमे में समझौते का झांसा देकर कथित प्रेमी युवक ने उसे प्रयागराज बुलाया। 16 सितंबर को आरोपी के घर पहुंची। आरोपी ने फतेहपुर के रहने वाले मौलवी धर्मांतरण के कागज मिलने के बाद निकाह की बात कही।

बताया कि इसके बाद मुकदमे से उसका नाम हट जाएगा। आरोप है कि युवक उसे कार से फतेहपुर के लिए निकला। रास्ते में कौशांबी से एक मौलवी को कार में बैठाया। फतेहपुर शहर के एक मौलवी को बुलाया। 17 सितंबर की सुबह हाईवे के पास एक गली में कार खड़ी की।

यहां युवक ने पिस्टल के बाल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद मौलवियों ने भी दुष्कर्म किया। उसकी हत्या की साजिश रचने लगे। तभी वह भाग निकली। वह बस से प्रयागराज पहुंची। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया मामले की जांच के लिए एक टीम प्रयागराज भेजी गई है, महिला के खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में मुकदमा भी दर्ज है। 

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया आरोप लगाने वाली महिला के मामले में पता किया गया है। प्रार्थना पत्र जिला पुलिस को नहीं दिया गया है। महिला की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिसमें महिला ने आरोपियों को फंसाने की बात कही है। पुलिस टीम प्रयागराज के पूरामुफ्ती गई है। यहां पता चला कि महिला के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। महिला ने जिस पर आरोप लगाया है उस युवक को पूरामुफ्ती पुलिस ने पकड़ा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed