फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Dead body of rape accused found hanging, accused of murder.

फतेहपुर : दुष्कर्म आरोपी का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप .

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Dead body of rape accused found hanging, accused of murder.
बहुआ। मड़फा गांव में शनिवार सुबह दुष्कर्म के आरोपी का शव घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने रंजिश हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के मड़फा गांव निवासी रमेश पासवान ने बताया कि बेटे नीरज (25) पर गांव की युवती ने 24 अप्रैल 2019 को साजिशन अपहरण, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जेल भेजा था। जमानत पर मिलने के बाद वह घर पर ही रहता था। शनिवार सुबह नीरज का शव घर के बाहर नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला।
पिता ने रंजिशन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि जिस साड़ी से फंदा बनाया, वह उनके घर की नहीं है। पेड़ के नीचे से लकड़ी का टुकड़ा मिला है। टुकड़ा घर के अंदर रखा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरीक्षा के तीन दिन बाद युवक ने दी जान
गाजीपुर। वरीक्षा तय होने के तीन दिन बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग शनिवार को अंतिम संस्कार को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में अंतिम यात्रा रोककर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के सरकी निवासी शुभम रैदास (19) घर में कृषि कार्य में हाथ बटाता था। पिता सुमेर ने बताया कि वह शादी में बैंड बजाने शाह कस्बा गया था। पत्नी और छोटा बेटा खेत कृषि कार्य से गए थे। पत्नी रात को घर लौटकर आई। तभी बेटे को रस्सी के फंदे से छत के कुंडे पर लटकता देखा। 22 नवंबर को शुभम की वरीक्षा हुई थी। कुछ दिन बाद शादी की तारीख पक्की हो जाती। वरीक्षा के बाद से ही बेटा तनाव में रह रहा था। तभी उसने आत्महत्या की है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव किनारे लेकर जा रहे थे। किसी ग्रामीण ने 112 नंबर पर संदिग्ध हालात में मौत होने की पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। परिजनों और पुलिस के बीच नोंकझोक हुई। पुलिस ने समझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed