{"_id":"62d45774bf257f4fb47617cb","slug":"fatehpur-children-showed-talent-in-dance-and-singing-program-fatehpur-news-knp708084596","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : नृत्य व गायन कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : नृत्य व गायन कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
कार्यक्रम में नृत्य करती युवती। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
हथगाम। सागर फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले हथगाम में शनिवार को डांस एंड सिंगिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
हथगाम में आयोजित हरिप्रसाद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन सुभाष सागर, प्रकाश सागर, विकास सागर आदि के योगदान से हुआ।
मुख्य अतिथि कवि शिवशरण बंधु और कलाकार अरविंद सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल कलाकारों ने अपने नृत्य व गायन प्रतिभा से लोगों को आनंदित किया।
कलाकार मोहम्मद नौशाद, आशीष कुमार, सद्दाम निर्णायक रहे। आशीष कुमार ने प्रतिभागियों को बताया कि जो भी नृत्य या गायन में बेहतर प्रतिभाग करेगा, उसे जेपीएस वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से होने वाले कार्यक्रमों में निशुल्क मंच पर कार्यक्रम का प्रतिभा निखारने का मौका दिया जाएगा।
आशीष रघुवुंशी की ओर से लखनऊ में मंच प्रदान किया जाएगा। फतेहपुर से साढ़े तीन साल की कलाकार आयरा फातिमा ने डांस करके सभी को हैरत में डाल दिया। इस मौके पर आदी जैन, शगुन यादव, श्रद्धा यादव, हिमेश, अनन्या, शिवा यादव, शीतल गौतम मौजूद रहे।