फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur, 195 complainants got a dose of assurance in the complete resolution day

फतेहपुरः संपूर्ण समाधान दिवस में 195 फरियादियों को मिलीआश्वासन की डोज

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur, 195 complainants got a dose of assurance in the complete resolution day
डीएम से दुकान पर कब्जे की शिकायत करती वृद्धा गफूरन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची वृद्धा डीएम के सामने फफक पड़ी। उसने बताया कि दुकान पर बेटे ने कब्जा कर लिया है। पति की मौत के बाद उसका दुकान से ही जीवन यापन होता था।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसे न्याय का भरोसा दिया गया। इस तरह कब्जे और विवाद संबंधित कुल 223 शिकायतें आईं। इनमें 28 का ही निस्तारण हो सका। 195 फरियादी आश्वासन भरोसे लौट गए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम श्रुति और एसपी राजेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान मीरखपुर मोहल्ला निवासिनी गफूरन ने बताया कि पति के नाम से तहसील रोड में दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद वह दुकान की देखरेख कर रही है। दुकान में आठ से 10 लाख का माल भरकर बेटे सलमान को बैठा दिया था। मौका पाकर बेटे ने पांच लाख का माल चोरी से बेच दिया।
जब हिसाब मांगा तो वह भड़क गया। इसके बाद दुकान पर कब्जा कर लिया। उसके सामने रोजी रोटी की समस्या है। बेटे ने उसके जेवर व नकदी भी चुरा ली।
कई बार शिकायत के बाद कोई भी सुनवाई नहीं हुई। डीएम श्रुति ने निर्देश दिया कि समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। इस मौके पर एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ परशुराम त्रिपाठी, तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा, ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप, कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
तीन साल से न्याय के लिए लगा रहे चक्कर
सियाराम निवासी कीरत सिंह का पुरवा मजरे कपिल ने शिकायत की कि ग्राम प्रधान, श्मशान घाट के पंडा और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी तक पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल नहीं किया है। पिछले तीन साल से अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहे हैं।
सलेमपुर कनेरा निवासी चंद्र भूषण ने बताया कि गांव में पानी की टंकी बनाने के लिए पूर्व में जमीन चिह्नित की गई थी लेकिन कुछ लोगों की मिलीभगत से वहां टंकी न बनवाकर उसके पट्टे की जमीन पर पानी टंकी बनाने के लिए प्रस्तावित कर दिया गया। वह फरियाद लिए भटक रहे हैं।

एडीएम ने सुनीं शिकायतें
खागा। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। 118 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार, सीओ संजय सिंह, तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, बीडीओ ऐरायां अशोक कुमार, एडीओ संजय श्रीवास्तव, नगर पंचायत किशनपुर से अश्विनी कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed