{"_id":"63656a8a3b25fb2d644fe6b9","slug":"fatehpur-10-accused-in-the-conversion-case-went-to-jail-fatehpur-news-knp7266053130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः धर्मांतरण मामले में 10 आरोपी जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः धर्मांतरण मामले में 10 आरोपी जेल गए
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में धर्म परिवर्तन के आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सामूहिक रूप से धर्मांतरण कराने के प्रकरण में फरार चल रहे 10 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
हरिहरगंज चर्च में 15 अप्रैल को धर्मपरिवर्तन कराए जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिन से दबिश दे रही थी। मुख्य आरोपी चर्च के पादरी विजय मसीह और विनय की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य लोगों की तलाश में थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने जेल रोड निवासी राजेश सिंह को पथरकटा चौराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया।
राजेश से पूछताछ में उसके कुछ साथियों के शहर के राधानगर किमिदियापुर इलाके में रामनारायण के घर छिपे होने की सूचना मिली। उनके साथ वर्ल्ड विजन चर्च के लोग भी मौजूद रहे। पुलिस ने दबिश देकर यहां से हरिहरगंज चूना वाली गली के अजय सैमुअल, हुसैनगंज-रसूलपुर (हाल पता) राधानगर निवासी विजय सिंह, रामनारायण के पुत्र आशीष, पुत्री पूजा, प्रिंस, जेल रोड की रेनू सिंह, खेलदार निवासी मंसूर, जाहिदा, अरबपुर निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बदले हुए आधार कार्ड, धर्मपरिवर्तन संबंधी चार गवाह व अन्य साक्ष्य पेश किए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क है। धर्मपरिवर्तन के पीछे जो भी लोग हैं, वह भी जल्द बेनकाब होंगे।
इन धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा
हरिहरगंज चर्च में हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद 15 अप्रैल की रात 35 नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में विहिप के सहमंत्री हिमांशू दीक्षित वादी हैं। एफआईआर में आरोप है कि हरिहरगंज स्थित चर्च इवेजलिकल चर्च आफ इंडिया में करीब 90 हिंदुओं को धर्मपरिवर्तन के लिए इकट्ठा किया गया था।
आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि यह लोग धर्मपरिवर्तन के लिए लोगों को सरकारी नौकरी, ईसाई महिलाओं से शादी, रोजगार के नाम पर लालच देते हैं। गरीब हिंदू परिवारों को बरगलाया जाता है। जिससे आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करते हैं। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।