फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fashi lagae,fatehpur,hatya ka arrop

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, कोहराम

Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
fashi lagae,fatehpur,hatya ka arrop
धाता। नरसिंहपुर कबरहा के बरम बाबा देवस्थान पर झोपड़ी बनाकर रहने वाली विवाहिता का शव झोपड़ी में ही फंदे से लटकता मिला। उसके साथ उसका पति रहता था, जो गुरुवार की शाम धाता चला गया था। वह रात में घर नहीं आया। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धाता निवासी बराती सोनकर की शादी बरहा जनानतारा थाना किशनपुर की गोलकी देवी (26) के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब दो साल पहले बराती सोनकर धाता में बने घर को छोड़कर नरसिंहपुर कबरहा के बरम बाबा देवस्थान के पास पड़ी अपनी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहने लगा। गुरुवार की शाम बराती किसी काम से धाता चला गया। शुक्रवार की सुबह लोग जब झोपड़ी के बगल से निकले तो उन्हें गोलकी देवी का शव झोपड़ी के अंदर फंदे पर लटकता नजर आया। इसकी सूचना पर धाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

इधर, गोलकी के पिता प्रेमचंद्र सोनकर कबरहा पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में नकदी व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गोलकी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसका शव फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सके। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि गोलकी देवी के पति, जेठ बजरंगी व देवर मुगन सोनकर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed