फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farming

खेत को नहीं मिल रहा पानी, सूख रही धान की नर्सरी

Mon, 13 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
farming
बिजली न आने से धान की रोपाई वाला सूखा खेत - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिलेभर में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था किसानों पर भारी पड़ रही है। अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज के चलते शहरी क्षेत्र में छह से आठ घंटे और ग्रामीण में 18 से 20 घंटे कटौती की जा रही है। असोथर उपकेंद्र से जुड़े कोर्रा सादात गांव में बिजली न आने से खेत के बाहर खोदकर डाली गई धान की नर्सरी सूख रही है। इससे 300 रुपये किलो की दर से बीज खरीदने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी है। उमस और गर्मी के बढ़ने से वोल्टेज की समस्या भी गहरा गई है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का रोस्टर कागजों तक सीमित रह गया है है। रात और दिन में अघोषित कटौती के साथ उपकेंद्र की मशीनें बार-बार ट्रिप होने से दिक्कत आ रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों से होने वाली आपूर्ति तो पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

यहां लोगों को 24 घंटे में चार से छह घंटे बिजली मिलती है। उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या है। ट्यूबवेल चलाने को जरूरी 440 वोल्टेज के बदले मात्र 150 से 200 वोल्टेज का करंट रहता है। इससे ट्यूबवेल नहीं चल पाते हैं। धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है। इस समय न तो तेज बारिश हो रही है और न ही सही ढंग से बिजली मिल रही है। इससे रोपने के लिए रखी गई नर्सरी सूख रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 30 हजार ट्यूबवेल हैं। बारिश न होने से किसान ट्यूबवेल की बटन को ऑटो में लगाए रहते हैं। इससे बिजली आपूर्ति होने के एक मिनट में सभी ट्यूबवेेल चालू हो जाते हैं। इससे लोड बढ़ गया है। जिले में कृषि की अलग से लाइन भी नहीं बनी है। इससे हाईटेंशन लाइन में लोड बढ़ते ही फाल्ट शुरू हो जाते हैं और आपूर्ति बाधित होती है। बारिश होने के बाद ही लोड कम होगा और बिजली सप्लाई पटरी पर आएगी। - आनंद प्रकाश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed